चैनपुर: चोटहांसा गांव में आस्थापूर्वक हुई वीर पूजाई, घर-खेत सुखमय रहने की कामना
चैनपुर प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत चोटहांसा गांव में सोमवार को आस्था व श्रद्धा पूर्वक वीर पूजा हुई। इस अवसर पर अनुसूचित जाति भुइयां समाज के लोगों के द्वारा गांव भ्रमण किया गया एवं सभी घरों के दरवाजे पर पहुंचकर हवन आदि पूजा अर्चना कर घर गांव खेत खलिहान के सुखमय बीतने की कामना की गई।