महाराजगंज: रानीखेड़ा के पास मोटरसाइकिल की टक्कर से पिता और पुत्र गंभीर घायल, दोनों को जिला अस्पताल रेफर किया गया
22 अप्रैल बुधवार की दोपहर 1:00 बजे बांदा बहराइच मार्ग पर बाइक पर सवार पिता पुत्र को दूसरी बाइक ने पीछे से टक्कर मार दी। हादसे में बाइक पर सवार पिता और पुत्र दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। घायल अवस्था में राहगीरो ने दोनों को प्राथमिक उपचार के लिए स्थानीय सीएचसी पहुंचाया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद स्थिति नाजुक होने पर जिला अस्पताल होने पर कर दिया गया है।