शाहनगर: पन्ना जिले के सारंगपुर में खेत जोतते समय ट्रैक्टर पलटने से किसान की दर्दनाक मौत!
पन्ना जिले के शाहनगर थाना क्षेत्र के ग्राम सारंगपुर में आज गुरुवार सुबह एक दर्दनाक हादसा हो गया। जानकारी के अनुसार, लगभग 45 वर्षीय किसान रामावतार गौतम खेत में ट्रैक्टर से जुताई कर रहे थे, तभी लगभग सुबह 10 बजे ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर खेत के किनारे बनी खाई में जा गिरा। हादसे में ट्रैक्टर के नीचे दब जाने से किसान की मौके पर ही मौत हो गई।