“जन-जागरूकता की बात, जन-जन के साथ” थीम पर यूपी-112 द्वारा चलाए जा रहे तीन दिवसीय विशेष अभियान के तहत सोमवार को जनपद के विभिन्न स्थानों पर नुक्कड़ नाटक व एलईडी वैन के माध्यम से लोगों को जागरूक किया गया। नुक्कड़ नाटक दल ने छात्रों, महिलाओं व स्थानीय लोगों को किसी भी आपात स्थिति में यूपी-112 पर तुरंत कॉल करने के लिए प्रेरित किया।