लंभुआ: सुलतानपुर में गौरा गांव में बाबा भोले का भंडारा, कांवरिया संघ द्वारा आयोजित भंडारे में जुटे ढाई हजार लोग
लम्भुआ तहसील के भदैयाँ ब्लाक मे कांवरिया संघ गौरा की ओर से आयोजित चार धाम यात्रा के तहत बाबा धाम के दर्शन के उपरांत गुरुवार को श्रीनवदुर्गा समिति गौरा के तत्वाधान में विशाल भंडारे का आयोजन किया गया। इस भंडारे में लगभग ढाई हजार लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया।ग्राम प्रधान धर्मराज वर्मा और आयोजकों ने दो दिन पहले गली-गली जाकर लोगों को आमंत्रित किया था।