समाहरणालय के ब्लॉक ए स्थित कॉन्फ्रेंस हाल में एक विशेष पेंशन दरबार सह सेवा निवृत्ति विदाई सम्मान समारोह का आयोजन किया गया । इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य सेवानिवृत होने वाले शिक्षकों को उनके समर्पित सेवा काल के लिए सम्मानित करना तथा रिटायरमेंट के ठीक उसी दिन सभी पेंशन संबंधी लाभ उपलब्ध कराना था ।