उनियारा: शनिवार को विधायक राजेंद्र गुर्जर अलीगढ़ व उखलाना के दौरे पर रहेंगे
Uniara, Tonk | Oct 10, 2025 देवली -उनियारा विधायक राजेंद्र गुर्जर शनिवार को अलीगढ़ तहसील क्षेत्र के दौरे पर रहेंगे। अलीगढ़ भाजपा देहात मंडल अध्यक्ष महावीर पालीवाल ने शनिवार को शाम 6 बजे बताया कि विधायक राजेंद्र गुर्जर शनिवार 11 अक्टूबर को अलीगढ़ व उखलाना में आयोजित होने वाले ग्राम सेवा शिविर में शामिल होंगे।