बिसौली: बिसौली कोतवाली क्षेत्र के पनोड़ी रोडवेज बस की टक्कर से ई-रिक्शा पलटा, चार लोग हुए घायल
बिसौली कोतवाली क्षेत्र के पनोड़ी गांव के पास शुक्रवार को 1 बजे करीब एक सड़क हादसे में रोडवेज बस ने ओवरटेक करने के दौरान ई-रिक्शा को टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही ई-रिक्शा अनियंत्रित होकर क्षतिग्रस्त हो गया, जिससे उसमें सवार करीब चार लोग घायल हो गए। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। सभी घायलों को इलाज के लिए सीएचसी बिसौली में किराया भर्ती।