डोलरिया: आमूपुरा में अवैध शराब और सट्टे के खिलाफ महिलाओं ने तहसीलदार को सोंपा ज्ञापन कार्रवाई की मांग की
आमूपुरा में अवैध शराब और सट्टे के कथित कारोबार के खिलाफ महिलाओं ने मोर्चा खोलते हुए प्रशासन से कार्रवाई की मांग की है। गुरुवार को महिलाओं ने तहसीलदार और थाना प्रभारी को ज्ञापन सौंपा। महिलाओं ने आरोप लगाया कि गांव में लंबे समय से अवैध शराब बिक्री और सट्टा कारोबार खुलेआम संचालित हो रहा है, जिससे सामाजिक वातावरण प्रभावित हो रहा है।