कांके: नेमरा में सीएम ने ई-रिक्शा चलाकर 'श्राद्ध कर्म' की तैयारियों का जायज़ा लिया
Kanke, Ranchi | Aug 14, 2025 नेमरा में सीएम हेमंत सोरेन ने गुरुवार शाम करीब छह बजे खुद ई रिक्शा चलाकर ‘श्राद्ध कर्म’ की तैयारियों का जायज़ा लिया। इस दौरान सीएम हेमंत सोरेन ने हर पंडाल में जाकर व्यवस्थाओं की बारीकी से निगरानी की और अधिकारियों को निर्देश दिया कि लोगों के लिए सुरक्षा, साफ-सफाई, पेयजल, पार्किंग, टेंट, बैठने की व्यवस्था और शौचालय की पर्याप्त सुविधा सुनिश्चित की जाए।