सिराथू: मोचारा गाँव के कुवें में गिरे हुए राष्ट्रीय पक्षी मोर को सैनी फ़ायर टीम ने घण्टो मेहनत कर सकुशल बाहर निकाला
थाना सैनी क्षेत्र के मोचारा गांव में एक राष्ट्रीय पक्षी मोर एक कुएं में गिर गया था जिसकी सूचना ग्रामीणों ने सैनी फायर ब्रिगेड को दी। मौके पर मोचारा गांव पहुंची सैनी फायर ब्रिगेड की टीम ने ग्रामीणों की मदद से इस कुएं में गिरे हुए मोर को सकुशल तरीके से बाहर निकाल दिया है। फ़ायर कर्मचारियों ने इस मोर को जंगल में छोड़ दिया है।