सोनुआ प्रखंड अंतर्गत देवांवीर पंचायत ने एक बड़ी उपलब्धि हासिल की है. इस पंचायत को आधिकारिक तौर पर 'बाल श्रम मुक्त क्षेत्र' घोषित कर दिया गया है. इस उपलब्धि के उपलक्ष्य में देवांवीर पंचायत भवन में 'एस्पायर' संस्था द्वारा बाल श्रम मुक्त क्षेत्र महोत्सव का भव्य आयोजन किया गया.