बहराइच: बाबागंज - तुलसीपुर के बीच बाइक सवार को चार पहिया वाहन ने मारी ठोकर, हादसे में साले की मौत, जीजा घायल
जिले के रुपईडीहा थाना क्षेत्र अंतर्गत बाबागंज-तुलसीपुर के बीच में बाइक सवार जीजा साले बाबागंज से बाइक से तुलसीपुर अपने घर जा रहे थे। तभी चार पहिया वाहन ने ठोकर मार दी। इस हादसे में साले की मौत हो गई। जीजा घायल हो गए। जीजा का इलाज जारी है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए शव मर्चरी भेज दिया था।शुक्रवार को शव का पोस्टमार्टम कराया गया। जाच जारी।