बेंगाबाद: कुमसरिया में करंट लगने से युवक की मौत, सदर अस्पताल में डॉक्टरों ने किया मृत घोषित, गांव में पसरा मातम।
बेंगाबाद थाना क्षेत्र के कुमसरिया गांव में करंट लगने से एक युवक की मौत हो गई। शुक्रवार को 3 बजे मृतक के शव का पोस्टमार्टम सदर अस्पताल में करवाया गया।मृतक की पहचान किशन मरांडी पिता बाबूलाल मरांडी के रूप में हुई है।परिजनों ने बताया कि किशन घर में बिजली का कुछ काम कर रहा था। इसी दौरान अचानक उसे तेज करंट लग गया और वह छटपटाकर गिर पड़ा।