फारबिसगंज: विश्व पर्यावरण दिवस पर फारबिसगंज में निकाली गई प्रभात फेरी
फारबिसगंज में विश्व पर्यावरण दिवस पर प्रभात फेरी निकाली गई। शुक्रवार को सात बजे स्थानीय द्विजदेनी हाई स्कूल मैदान से प्रभात फेरी निकाली गई। कार्यक्रम में अनुमंडल पदाधिकारी, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी समेत बड़ी संख्या में स्थानीय लोग मौजूद थे। इस कार्यक्रम में विभिन्न विधालय के बच्चों ने बढ़-चढ़ कर हिस्सा लिया।