बेगूसराय: गढ़पुरा थाना की पुलिस ने लापता नावालिग लड़की को 24 घंटे के अंदर किया बरामद, परिजन को किया सुपुर्द
गढ़पुरा थाना की पुलिस ने लापता नाबालिक लड़की को 24 घंटे के अंदर बरामद कर लिया है. इसके बाद परिजन को सुपुर्द कर दिया है. इस बात की जानकारी सोमवार की देर रात 10:00 बजे एसपी मनीष ने प्रेस विज्ञप्ति जारी करते हुए दी. इस संबंध में SP बताया कि गढ़पुरा थाना में एक परिवार द्वारा सनहा दिया गया कि उनकी नाबालिक लड़की लापता या गुमशुदा हो गई है.