मुरैना नगर: मुरैना जिला अस्पताल ICU के पास नाली से निकला सांप, मची दहशत, वीडियो वायरल होने पर लोगों ने पकड़कर दूर छोड़ा
मुरैना जिला अस्पताल के ICU वार्ड के पास नाली से सांप निकलने से अफरा-तफरी मच गई।सांप निकलने से मरीजों और अटेंडरों में दहशत फैल गई। सूचना पर पहुंचे कर्मचारियों ने एक युवक की मदद से सांप को पकड़कर जार में बंद किया और उसे दूर छोड़ दिया। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिससे अस्पताल की सुरक्षा और साफ-सफाई पर सवाल उठ रहे हैं।