बोडला: सिंघरापारा बना 'हर घर जल' गांव, हर घर तक पहुंचा स्वच्छ पानी
कबीरधाम जिले के विकासखंड सहसपुर लोहारा का ग्राम सिंघरापारा 'हर घर जल' गांव बन गया है। जल जीवन मिशन के अंतर्गत ग्राम पंचायत कुटकीपारा के इस आश्रित ग्राम में प्रत्येक घर तक नल कनेक्शन के माध्यम से स्वच्छ पेयजल की पहुंच सुनिश्चित कर दी गई है। ग्रामीणों की सामूहिक सहभागिता से मिली इस उपलब्धि ने न केवल गांव की तस्वीर बदली है, बल्कि महिलाओं को लंबी दूरी तय कर पानी