कर्वी: एसपी ने क्षेत्राधिकारी कार्यालय, महिला थाना, यातायात कार्यालय एवं अपराध शाखा में चल रहे निर्माण कार्य का किया निरीक्षण
पुलिस अधीक्षक चित्रकूट अरुण कुमार सिंह द्वारा क्षेत्राधिकारी कार्यालय, महिला थाना,यातायात कार्यालय एवं अपराध शाखा में हो रहे निर्माण कार्य का निरीक्षण किया गया। पुलिस अधीक्षक द्वारा क्षेत्राधिकारी कार्यालय में पार्टीशन एवं महिला थाना के शौचालय में पानी,लाइट,साफ सफाई, अपराध शाखा व यातायात कार्यालय में हो रहे रंगाई पुताई का निरीक्षण किया गया