महाराजगंज: थुलेडी में विद्युत पोल से निकली चिंगारी से गेहूं की फसल में लगी आग, समय रहते ग्रामीणों ने पाया आग पर काबू
5 अप्रैल रविवार की शाम 6 बजे के आसपास गेहूं के खेत मे लगे हुए विद्युत पोल से निकली चिंगारी ने गेहूं की फसल को जलाकर खाक कर दिया। गनीमत रही कि आसपास भारी संख्या मे किसान मौजूद थे। जिनके द्वारा समय रहते आग पर काबू पा लिया गया। नहीं तो बड़ा नुकसान हो सकता था,आसपास फसल मौजूद है। घटना का वीडियो वायरल हुआ है। जिसमें विद्युत विभाग पर लापरवाही के आरोप लगाए गए।