खरगोन। महाराष्ट्र के पुणे में पत्नी की हत्या कर फरार हुए आरोपी को खरगोन जिले के भीकनगांव बस स्टैंड से पुलिस ने गिरफ्तार किया। मृतका के भाई की सतर्कता से आरोपी की पहचान हुई और उसे हिरासत में लिया गया। जहरीला पदार्थ और शराब पीने से उसकी तबीयत बिगड़ने पर पहले भीकनगांव और फिर जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।