चैनपुर: रबदा केवालपर गांव में पिकअप चालक के शव का हुआ दाहसंस्कार, बाइक से गिरकर हुई थी मौत
चैनपुर थाना क्षेत्र के रबदा केवालपर गांव के पिकअप चालक गोलू उर्फ अमरेश कुमार विश्वकर्मा के शव का रविवार दोपहर 4 बजे गांव में दाहसंस्कार किया गया। बता दे कि शनिवार रात गोलू गढ़वा जिले के ओबरा बहन के घर गया था। वहां से लौटने में बाइक से गिरकर गंभीर रूप से जख्मी हो गया था।