नारायणपुर: केस वापस लेने की धमकी, दलित टोला में तीन राउंड फायरिंग
भवानीपुर थाना क्षेत्र के नारायणपुर गांव के दलित टोला में गोलीबारी से दहशत फैल गई। पीड़ित राजकिशोर पासवान ने शिवा यादव पर केस उठाने का दबाव बनाते हुए तीन राउंड फायरिंग करने का आरोप लगाया है। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है। पुलिस ने फायरिंग की पुष्टि की है और आरोपित की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी जारी है। घटना के बाद से इलाके में भय का माहौल है।