अररिया: जोकीहाट सड़क हादसे में घायल महिला की इलाज के दौरान नेपाल में हुई मौत, शव पोस्टमार्टम के लिए अररिया सदर अस्पताल लाया गया
Araria, Araria | Jun 27, 2026 अररिया जिले के जोकीहाट प्रखंड क्षेत्र के रानी पुल के समीप 21 जून को हुए सड़क हादसे में गंभीर रूप से घायल महिला की इलाज के दौरान शनिवार को नेपाल के एक निजी अस्पताल में मौत हो गई। महिला की मौत की खबर मिलते ही परिजनों में मातम पसर गया। इसके बाद परिजन शव को लेकर अररिया सदर अस्पताल पहुंचे, जहां पुलिस ने कानूनी प्रक्रिया शुरू कर दी है।