राजगढ़: गंगा दशहरा पर राजगढ़ में मुख्य कार्यक्रम का आयोजन, राज्य मंत्री होंगे शामिल
राजगढ़ कलेक्टर गिरीश कुमार मिश्रा ने शनिवार को दोपहर 2:00 बजे करीब जानकारी देते हुए बताया कि राजगढ़ जिले में 25 मई को व्यापक स्तर पर गंगा दशहरा के मौके पर श्रमदान साफ सफाई जलस्त्रोतों के संरक्षण एवं जागरूकता कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा। इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में मछुआ कल्याण एवं मत्स्य विभाग राज्य मंत्री नारायण सिंह पंवार शामिल होंगे।