देहरादून: मेयर सौरभ थपलियाल ने बीजेपी प्रदेश मुख्यालय में कहा- डेंगू की रोकथाम के लिए प्रयास जारी
देहरादून के मेयर सौरभ थपलियाल ने बताया कि शहर के सभी नदी-नालों में लगातार फॉगिंग करवाई जा रही है। साथ ही नगर निगम की टीमें घर-घर जाकर डेंगू के लार्वा को नष्ट करने का काम कर रही हैं। उन्होंने लोगों से अपील की है कि वे अपने घरों में पानी इकट्ठा न होने दें और साफ-सफाई का विशेष ध्यान रखें।