अंबाह: थरा गांव में ई-रिक्शा और बाइक की जोरदार भिड़ंत, दो लोग घायल
Ambah, Morena | May 8, 2026 थरा गांव के शासकीय स्कूल के सामने ई-रिक्शा और बाइक की भिड़ंत में दो युवक घायल हो गए। राजू पुत्र कल्याण सिंह और लक्ष्मीनारायण ग्राइंडर मशीन लेने अंबाह जा रहे थे। हादसे में राजू के सिर में गंभीर चोट आई, जिसके बाद उसे मुरैना रेफर किया गया। वहीं दूसरे घायल का इलाज अंबाह अस्पताल में जारी है।