समस्तीपुर जिले के उजियारपुर थाना इलाके के रहने वाले जख्मी मुकेश कुमार ने बताया कि वह अपने भाई सचिन कुमार के साथ समस्तीपुर बाजार से माल वाहक टेंपो लेकर अपने घर जा रहे थे। शंकर चौक पर पहुंचने के बाद टेंपो का संतुलन बिगड़ गया टेंपो पलटी कर गया। जिसे दोनों भाई जख्मी हो गए। इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया गया है।