समस्तीपुर: कांग्रेस जिला अध्यक्ष ने कहा कि बिहार को विशेष राज्य का दर्जा नहीं दिया जाता है तो केंद्र सरकार के खिलाफ होगा आंदोलन
बिहार प्रदेश कांग्रेस कमेटी के आवाहन पर जिला कांग्रेस कार्यालय में जिला अध्यक्ष मोहम्मद अबू तमीम की अध्यक्षता में प्रेस वार्ता का आयोजन किया गया। इस दौरान उन्होंने कहा कि बिहार को विशेष राज्य का दर्जा नहीं दिया जाता है तो केंद्र सरकार के खिलाफ सड़क से लेकर सदन तक आंदोलन किया जाएगा।