बेल्थरा रोड: अवाया के पास कार, बाइक और ई-रिक्शा की भीषण टक्कर में एएनएम की मौत, ई-रिक्शा पर 7 यात्री सवार, 10 घायल
उभांव थाना क्षेत्र के अवाया गांव के पास बेल्थरारोड-नगरा मार्ग पर बुधवार को कार, बाइक और ई-रिक्शा के बीच भीषण टक्कर हो गई। हादसे में बाइक सवार एएनएम नीतू देवी की मौत हो गई। लेकिन शाम 7 बजे तक परिजनों को इसकी जानकारी नहीं दी गई। मृतका अपने पति के साथ ड्यूटी से बाइक द्वारा वापस बेल्थरारोड आ रही थी। घटना में कुल 10 लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं। घायलों में मृतका