शामली: शामली में करीब 1 घंटे की मूसलाधार बारिश से बने बाढ़ के हालात, कई फुट चढ़ा पानी
Shamli, Shamli | May 5, 2026 मंगलवार की शाम करीब साढ़े 5 बजे से शामली जनपद में तेज आंधी के साथ मूसलाधार बारिश हुई। इसके चलते जिला मुख्यालय समेत विभिन्न स्थानों पर भीषण जल भराव देखा गया। खास तौर पर नेहरू मार्किट, मिल रोड, बुढ़ाना रोड, सीबीगुप्ता कॉलोनी, नाला पटरी, बड़ा बाजार, कबाड़ी बाजार और विजय चौक के इलाकों में स्थिति बेहद ही गंभीर हो गई। दुकानों व मकानों में पानी घुसने से नुकसान हुआ।