बालाघाट: बैहर रोड पर डंपर की टक्कर से युवक गंभीर रूप से घायल, भीषण हादसा
भरवेली थाना क्षेत्र के बैहर रोड स्थित ग्राम धनसुआ के पास शनिवार दोपहर तेज रफ्तार डंपर की चपेट में आने से मोटरसाइकिल सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल युवक की पहचान अक्षय पिता किशोर टेम्भरे (28) निवासी ग्राम चुटिया, जिला गोंदिया महाराष्ट्र के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार, अक्षय अपने घर से मोटरसाइकिल से डिंडोरी के लिए निकला था, जहां