खगड़िया: टिकारामपुर गांव घरेलू विवाद में देवर ने भाभी को डंडे से पीटकर किया घायल, सदर अस्पताल में भर्ती
खगड़िया जिले के टिकारामपुर गांव में घरेलू विवाद को लेकर एक महिला के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। घटना में नरेश यादव की पत्नी फुल देवी घायल हो गईं। परिजनों ने उन्हें इलाज के लिए खगड़िया सदर अस्पताल में भर्ती कराया, जहां रविवार सुबह 11 बजे तक उनका उपचार चल रहा था। घायल फुल देवी ने आरोप लगाया कि उनके देवर अवैध कार्यों में संलिप्त हैं। जब उन्होंने इसका विरो