पीलीभीत: महौफ रेंज क्षेत्र में तीन माह से विचरण कर रहे जंगली हाथियों को भगाने की तकनीक का प्रयोग किया गया
पीलीभीत रेंज के मरौरी सेक्शन अंतर्गत पिछले तीन माह से टाइगर रिजर्व (PTR) की माला एवं महौफ रेंज के आसपास विचरण कर रहे दो जंगली हाथियों की गतिविधियों से ग्रामीणों में दहशत बनी हुई है। विगत तीन दिनों से हाथियों के निजी कृषि क्षेत्र ग्राम महुआ और सिरसा सरदहा की ओर निकलने की सूचना मिलने पर वन विभाग सक्रिय हो गया।