रायबरेली: महाकुंभ को लेकर एसपी ऑफिस में कप्तान ने इंटरसेप्टर फोर व्हीलर और टू व्हीलर वाहनों को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना
पुलिस अधीक्षक कार्यालय में,बुधवार को प्रयागराज में होने वाले,महाकुंभ को लेकर,एसपी यशवीर सिंह ने,ट्रैफिक पुलिस को सौगात दी है।यहां यूपी पुलिस द्वारा दी गई,इंटरसेप्टर फोर व टू व्हीलर वाहनों को,हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया है।यह वाहन,फर्राटा भर रहे वाहन चालकों पर कार्रवाई करेंगे, जिस भी गाड़ी में स्पीड होगी उसका,इन गाड़ियों के माध्यम से चालान हो जाएगा।