बरबीघा थाना क्षेत्र के एक गांव में नाबालिग बच्ची से छेड़छाड़, मारपीट और जान से मारने की धमकी का सोमवार दोपहर 12:00 बजे गंभीर मामला सामने आया है। पीड़ित पिता ने थाना अध्यक्ष को लिखित आवेदन देकर कार्रवाई की मांग की है। पीड़ित के अनुसार 17 जनवरी को 10 वर्षीय बच्ची स्कूल जा रही थी, तभी गांव के कुछ लोगों ने उसे रोककर बदसलूकी की।