मंगलवार को मिली जानकारी के मुताबिक शाहपुर की पूर्व विधायक सरवीन चौधरी ने युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय द्वारा आयोजित यूनिटी मार्च कार्यक्रम में शिरकत की। इस दौरान उनके साथ कांगड़ा चंबा सांसद डॉक्टर राजीव भारद्वाज, राज्यसभा सांसद इंदु गोस्वामी,केंद्रीय विश्वविद्यालय धर्मशाला के कुलपति सहित कई लोग उपस्थित रहे।