बांधवगढ़: उमरिया में 15 जून से राज्य स्तरीय सुब्रोतो मुखर्जी फुटबॉल प्रतियोगिता, प्रदेशभर की टीमें लेंगी हिस्सा
उमरिया में 15 से 18 जून तक राज्य स्तरीय सुब्रोतो मुखर्जी फुटबॉल प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा। प्रतियोगिता का शुभारंभ 15 जून की शाम 5 बजे बांधवगढ़ विधायक शिवनारायण सिंह करेंगे। प्रतियोगिता में बालक अंडर-15, बालक अंडर-17 और बालिका अंडर-17 वर्ग की टीमें भाग लेंगी। भोपाल, उज्जैन, ग्वालियर, सागर, जबलपुर, नर्मदापुरम, शहडोल सहित जनजातीय कार्य विभाग की टीमें इसमे