चतरा: सलगी तथा केंदू गांव में वज्रपात हो गया,वज्रपात की चपेट में आने से चार मवेशियों की मौत हो गयी,पशुपालकों का भारी नुकसान
Chatra, Chatra | Jun 30, 2026 चतरा जिले के सिमरिया अंतर्गत सलगी गांव में वज्रपात हो गया।वज्रपात की चपेट में आने से चार मवेशियों की मौत हो गयी। जिसमे में तीन गाय व एक बछड़ा शामिल है।मवेशियों की मौत से किसानों को लाखों रुपये का नुकसान हुआ है।मंगलवार को बताया गया कि पहली घटना जिरुआखुर्द पंचायत के सलगी गांव में हुई, जहां घर के पास खंभे में बंधे दो गाय व एक बछड़े की मौत हो गयी।