कैंपियरगंज थाना क्षेत्र में एक युवक अपनी पत्नी का फोटो आए दिन सोशल मीडिया पर डालकर गंदा गंदा कमेंट कर रहा है। पति की हरकत से आजिज पत्नी ने पति समेत तीन ससुरालियों पर मुकदमा दर्ज कराया है। पीड़िता ने पुलिस को तहरीर दिया कि संतकबीरनगर के साड़े कला मईला निवासी उमेश गुप्ता से उसकी शादी 20 नवंबर 2017 को हुई थी।