दावथ: गिद्दा गांव से दावथ पुलिस ने एक व्यक्ति को किया गिरफ्तार, अवैध दुनाली बंदूक व 3 जिंदा कारतूस बरामद
Dawath, Rohtas | May 20, 2024 गिद्दा गांव से रविवार की रात्रि अवैध गन और तीन जिंदा कारतूस के साथ एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है । थाना अध्यक्ष कृपाल जी ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर थाने के एसआई राधेश्याम राय ने पुलिस बल के जवानों के साथ गिद्दा गांव के एक घर में छापेमारी कर एक अवैध दो नाली बन्दूक और तीन 12 बोर का जिंदा कारतूस के साथ नागेंद्र सिंह को गिरफ्तार किया है।