कांग्रेस कमेटी के आह्वान पर देशभर में चल रहे मनरेगा बचाओ संग्राम और धान खरीदी की अंतिम तिथि बढ़ाने की मांग को लेकर ब्लॉक एवं शहर कांग्रेस कमेटी बालोद द्वारा लाटाबोड़ में धरना-प्रदर्शन एवं चक्का जाम किया गया। यह कार्यक्रम महात्मा गांधी की पुण्यतिथि के अवसर पर आयोजित किया गया।