बुलंदशहर हाईवे मार्ग पर रजवाहे के निकट महिला पुलिस टीम ने मुठभेड़ के दौरान इनामी बदमाश को किया गिरफ्तार
Siyana, Bulandshahr | Sep 27, 2025
नगर के बुलंदशहर हाईवे मार्ग स्थित रजवाहे के निकट महिला पुलिस टीम ने एक इनामी बदमाश को मुठभेड़ के दौरान गिरफ्तार किया है। शनिवार को कोतवाली प्रभारी ने बताया कि सुरक्षा को लेकर महिला पुलिसकर्मी नगर के बुलंदशहर हाईवे मार्ग पर चेकिंग कर रही थी। इस दौरान महिला पुलिस कर्मियों ने एक इनामी बदमाश को मुठभेड़ के दौरान गिरफ्तार किया है।