धामपुर: धामपुर अफजलगढ़ मार्ग पर रामगंगा पुल के पास बाइक बैलगाड़ी से टकराने के दौरान दो बच्चों सहित चार लोग घायल
Dhampur, Bijnor | May 31, 2026 रविवार की सांय करीब 6:00 बजे मिली जानकारी के मुताबिक धामपुर अफजलगढ़ मार्ग पर रामगंगा पुल के पास एक बाइक अनियंत्रित होकर बैलगाड़ी से जा टकराई ।जिसने दो बच्चे सहित चार बाइक सवार घायल हो गए। बाइक भी क्षतिग्रस्त हो गई। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची है ।सड़क दुर्घटना के दौरान भीड़ जमा हो गई ।घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।