जशपुर: सड़क सुरक्षा पर जोर, हेलमेट और सीट बेल्ट अनिवार्य: सांसद राधेश्याम राठिया
मंगलवार की दोपहर 3 बजे जिला स्तरीय सड़क सुरक्षा समिति की बैठक सांसद राधेश्याम राठिया की अध्यक्षता में जिला पंचायत सभाकक्ष में संपन्न हुई। बैठक में सड़क दुर्घटनाओं की रोकथाम और यातायात नियमों के पालन पर विशेष जोर दिया गया। सांसद ने लोगों से “धीरे चलें, सुरक्षित पहुंचें” का संदेश देते हुए हेलमेट और सीट बेल्ट के अनिवार्य उपयोग की अपील की। उन्होंने जनजागरूकता अभ