पालोजोरी: पालाजोरी में शोक की लहर, समाजसेवी और व्यवसायी निर्मल बथवाल का निधन, क्षेत्र ने खोया अनमोल रत्न
समाजसेवा और व्यवसाय के क्षेत्र में अपनी अमिट पहचान बनाने वाले पालाजोरी के वरिष्ठ व्यक्तित्व निर्मल बथवाल जी का आज सुबह दुखद निधन हो गया। उनके निधन की खबर फैलते ही पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई। वे लंबे समय से सामाजिक कार्यों में अग्रणी भूमिका निभाते रहे थे और अपनी मिलनसार छवि के लिए जाने जाते थे।