इटकी: इटकी से 1500 बोतल नशीला कफ सिरप के साथ तीन गिरफ्तार
Itki, Ranchi | Jun 25, 2024 नशीला कफ सिरप का अवैध धंधा करने वाले गिरोह का भंडाफोड़ हुआ है। एसएसपी चंदन सिन्हा के निर्देश पर पुलिस की टीम ने कार्रवाई करते हुए इटकी थाना क्षेत्र में निर्माणाधीन सरकारी अस्पताल भवन के लेबर शेड में छापेमारी की। इस दौरान पुलिस की टीम ने 1500 बोतल नशे के रूप में उपयोग में आने वाले कफ सिरप बरामद किया है। तीन लोगों को गिरफ्तार भी किया गया है।