इटकी: इटकी के सेमरा में तीनों बच्चों के अंतिम संस्कार में उमड़ी भीड़
Itki, Ranchi | Jun 17, 2024 प्रखंड के सेमरा गांव में सोमवार को शव यात्रा निकालकर तीन मृत बच्चों का स्थानीय मसना में अंतिम संस्कार किया गया। शव यात्रा में बड़ी संख्या में परिजन और ग्रामीण शामिल थे। इससे पहले पोस्टमार्टम के बाद तीनों शवों के गांव पहुंचते ही परिजनों के चीत्कार से गांव में मातम पसर गया। विधायक शिल्पी नेहा तिर्की सेमरा गांव पहुंचकर पीड़ित परिवारों से मिलकर सांत्वना दी।