इटकी: गोविंदपुर में अज्ञात वाहन की चपेट में आकर घायल हुए युवक की इलाज के दौरान रांची स्थित रिम्स में हुई मौत
Itki, Ranchi | Jun 24, 2024 गोबिंदपुर में अज्ञात वाहन की चपेट में आने से घायल नवागढ़ बस्ती के 26 वर्षीय बिरजू सेन का सोमवार को रांची रिम्स में इलाज के दौरान मौत हो गयी। मृतक बीते 19 जून को अपने रिश्तेदार के गोबिंदपुर स्थित आवास से नवागढ़ लौट रहा था। इसी क्रम में अज्ञात वाहन की चपेट में आकर युवक गंभीर रूप से जख्मी हो गया था। जिसे बेहतर इलाज के लिए रिम्स लाया गया जहां उसकी मौत हो गई।