खातेगांव: पुलिस आधुनिकीकरण के तहत थाना हरणगांव में विवेचकों को ई-विवेचना एवं ई-साक्ष्य ऐप का प्रशिक्षण दिया गया
रविवार सुबह 10 बजे थाना हरणगांव में समस्त टैबलेट धारक विवेचकों हेतु प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। प्रशिक्षण के दौरान विवेचकों को ई-विवेचना ऐप एवं ई-साक्ष्य ऐप के प्रभावी उपयोग, डिजिटल माध्यम से अनुसंधान कार्यवाही, केस डायरी संधारण, दस्तावेजों के अपलोडेशन, डिजिटल साक्ष्यों के संकलन एवं सुरक्षित प्रबंधन संबंधी विस्तृत जानकारी प्रदान की गई।